Girl in a jacket
HomeBreaking News200 करोड़ रुपए की ड्रग्‍स सहित 6 पाकिस्‍तानी गिरफ्तार, सड़क के जरिए...

200 करोड़ रुपए की ड्रग्‍स सहित 6 पाकिस्‍तानी गिरफ्तार, सड़क के जरिए लाई जानी थी पंजाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुजरातः आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) और इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम को आज बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य के तट पर अरब सागर में एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपए की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौका चालक दल के सदस्य छह पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास तटरक्षक बल और एटीएस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नौका को समुद्र में रोक लिया। उन्होंने कहा, हेरोइन को गुजरात तट पर उतारे जाने के बाद सड़क मार्ग के जरिए पंजाब ले जाया जाना था।

गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए पाकिस्तानी

गुप्त सूचना के आधार पर हमने पाकिस्तान से चली नौका को रोका और छह पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ लिया, जिनके पास से 40 किलोग्राम हेरोइन मिली है। जब्त नौका के साथ एटीएस और तटरक्षक बल के अधिकारियों के आज जखाऊ तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

गुजरात ATS ने 9 सितंबर को पकड़ी थी 200 करोड़ की ड्रग्स

बता दें कि 9 सितंबर को गुजरात एटीएस और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 197.82 करोड़ रुपये मूल्य की 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। स्क्रैप के बॉक्स में ये ड्रग्स दुबई से भारत लाया गया था। गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने गांधीनगर में कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ 12 गियर बॉक्स के अंदर छिपा कर रखा गया था, जो दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से शिपिंग कंटेनर में भेजे गए 7,220 किलोग्राम धातु स्क्रैप का हिस्सा था और यह फरवरी में कोलकाता बंदरगाह पहुंचा था।

पिछले कुछ महीनों से गुजरात एटीएस की ओर से ड्रग्स के खिलाफ मुहिम तेज कर दी गई है। कुछ महीने पहले भी एक बड़ी कार्रवाई में ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप पकड़ी गई थी। एक बार फिर गुजरात एटीएस ने डीआरआई के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करके ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी पाई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -