Punjab Govt AD
HomeNationalHotel में 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Hotel में 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है। यह पूरी घटना लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत से सामने आई है। आरोपी की पहचान अरशद(24) के तौर पर हुई है। आरोपी ने अपनी 4 बहनों और मां यानी को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद उत्तर प्रदेश के ही आगरा जिले के कुबेरपुर, तेहड़ी बगियार के इस्लाम नगर का रहने वाला है। आरोपी अरशद को हत्या वाले घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया है।इस खौफनाक हत्याकांड घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस की ओर से इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और होटल के कमरे में 5 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक शख्स अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसने पारिवारिक कलह के कारण अपनी 4 बहनों और मां की हत्या की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -