Punjab Govt
HomeNationalआसमानी बिजली गिरने से 5 की मौत, 6 घायल

आसमानी बिजली गिरने से 5 की मौत, 6 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झारखंडः गढ़वा जिले में सहित एक अन्य जिलें में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं इस घटना 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गढ़वा जिले में तीन व्यक्तियों की और हजारीबाग में दो व्यक्तियों की मौत की सूचना है। मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था। पिछले सप्ताह चाईबासा में नक्सल रोधी अभियान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 46 वर्षीय कर्मी की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है और यहां भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान भी आकाशीय बिजली का खतरा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 22 मई तक आंधी और भारी वर्षा का अनुमान जताया। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक बना पूर्व-पश्चिम ‘ट्रफ’ (कम दबाव का क्षेत्र), हवा का अनुकूल पैटर्न और बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवेश इस बढ़ी हुई वर्षा का कारण होगा। मौसम विभाग ने कहा कि 22 मई तक विभिन्न दिनों में उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, नदिया और पश्चिम वर्धमान समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में उत्तर बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर दिनाजपुर के जिला मुख्यालय रायगंज में 187 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि दक्षिण बंगाल के कैनिंग में इस अवधि के दौरान 53 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -