Loading...
- Advertisement -
HomeEntertainment46@Birthday : बिपाशा बसु ने फिल्म पढ़ाई के बाद से फिल्म अजनबी...

46@Birthday : बिपाशा बसु ने फिल्म पढ़ाई के बाद से फिल्म अजनबी से की करियर की शुरुआत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Bipasha Basu Birthday : मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 46 वर्ष की हो गई। 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मीं विपाशा बसु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा और बिपासा बसु इस इसकी विजेता भी बनी। बॉलीवुड में बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की।

इस फिल्म में बिपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा बसु का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुये था। बावजूद इसके विपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इस फिल्म के लिये विपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2002 में विपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला।थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शकों को बेहद पसंद आई साथ हीं बिपाशा बसु अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म बिपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में विपाशा बसु ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में विपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। बिपाशा बसु और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद विपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page