नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी, महेन्द्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर इलाके में कुट्टू का आटा खाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, आटे खाने के बाद 200 लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों को उल्टी और दस्त लगने पर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि मरीजों की हालत स्थिर है।
वहीं BJRM अस्पताल ने अपडेट दिया है कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। उल्टियां और दस्त लगने से हालत खराब हुई थी, लेकिन अब वे ठीक हैं। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने खाद्य विभाग को मामले से अवगत करवाया।