होशियारपुरः जिला पुलिस गैंगस्टरों पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चलाकर उन पर शिकंजा कसती है। इन अभियानों को उस समय सफलता मिली जब होशियारपुर पुलिस ने सौरव जिंदल उर्फ सौबी गैंग के गुर्गे को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया।
जानकारी मुताबिक, सीआईए स्टाफ इंचार्ज गुरप्रीत ने बताया कि पुलिस पार्टी ने साहिलप्रीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव किला ब्रून, थाना सदर, जिला होशियारपुर को 149 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला कि साहिलप्रीत सिंह को हेरोइन की सप्लाई सौरव जिंदल उर्फ सोबी पुत्र जसवीर सिंह उर्फ काका गूजर निवासी कीर्ति नगर, थाना मॉडल टाउन, जिला होशियारपुर, जो फिलहाल अमेरिका में रहता है, और उसके साथी हेमंत और नीरज कुमार उर्फ रांझा भी करते हैं। 14.05.2025 को सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस पार्टी ने हेमंत पुत्र अजय कुमार निवासी 16 लिंक रोड, आबादपुरा थाना डिवीजन नं. 05, जिला जालंधर को एक देसी पिस्तौल 315 बोर व 01 जिंदा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया था।
उसके खिलाफ थाना सदर, जिला होशियारपुर में मुकदमा नं. 86 दिनांक 14.05.2025 धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। इस मामले में नामजद आरोपी नीरज कुमार उर्फ रांझा पुत्र सुरिंदर पाल निवासी हरदोखानपुर, थाना मॉडल टाउन, जिला होशियारपुर मौजूदा निवासी बंजार बाग, थाना सदर, जिला होशियारपुर को दिनांक 14-06-2025 को गिरफ्तार कर उससे 02 पिस्तौल 32 बोर व एक पिस्तौल 9 एमएम (ग्लॉक) बरामद की गई।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हेमंत व नीरज कुमार उर्फ रांझा विदेश में बैठे उक्त नशा तस्कर सोरव जिंदल के इशारे पर पैसा कमाने की नीयत से काफी समय से होशियारपुर शहर में नशा व हथियार सप्लाई करने के धंधे में लगे हुए थे जिस पर उक्त मामले में उनके खिलाफ संगीन धारा 25(6) आर्म्स एक्ट व धारा 111 बीएनएस जोड़ी गई। होशियारपुर पुलिस ने बहुत ही तकनीकी व वैज्ञानिक जांच के माध्यम से सोरव जिंदल उर्फ साबी गिरोह द्वारा चलाए जा रहे बड़े पैमाने पर नशा व हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है तथा इस नेटवर्क को तोड़ने व नशा व हथियार सप्लाई रोकने में सफलता हासिल की है। उक्त सोरव जिंदल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।