लाशों को निकालने के लिए JCB मंगवानी पड़ी
झालावाड़ : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत हो गई। इसमें 3 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। 40 अन्य बाराती घायल हुए हैं। लाशों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मंगवानी पड़ी। झालावाड़ से बारात मध्य प्रदेश के राजगढ़ जा रही थी। इसी दौरान राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना का कारण ड्राइवर का नशे में होना बताया जा रहा है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौ’त, 40 घायल, देखें वीडियो#wedding #guests #killed40 #injured #tractortrolley #overturns #watch #video #follow #encounternews #encounteirndia pic.twitter.com/p2P5LvSS0q
— Encounter News (@Encounter_India) June 3, 2024
रविवार रात करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। इधर दूल्हे के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। झालावाड़ एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा ने बताया- झालावाड़ जिले के जावर इलाके के मोतीपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तातूड़िया परिवार की बारात राजगढ़ स्थित कालीपेट इलाके के कमालपुर जा रही थी। राजगढ़ के खामखेड़ा से कुछ दूरी पर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया।
ट्रैक्टर में 60 से 65 बाराती सवार थे। सभी घायल और मृतक राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले हैं। दूल्हा बाइक से आगे निकल गया था। पूरे मामले में जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर नजर बनाए हैं। राजगढ़ के SP ने बताया कि झालावाड़ पुलिस से संपर्क किया गया है। घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है