Punjab Govt AD
HomeNationalHighway पर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 की मौत, देखें...

Highway पर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायपुर-बलौदाबाजर हाईवे पर खरोरा के पास ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 12 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घायलों को खरोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छठी कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार लौट रहा था। इसी दौरान ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

चटौद इलाके के रहने वाले पुनीत साहू के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने उनके रिश्तेदार माल वाहक से पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के नजदीक एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। दुर्घटना में 9 महिला, 2 युवती, 1 युवक और एक 6 महीने की बच्ची की जान चली गई है। 13 लोगों की मौत की पुष्टी पुलिस ने की है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है।

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई वह आरंग विधानसभा क्षेत्र के है। जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ वह धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में आता है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों विधायक भी घायलों की जानकारी लेने पहुंच गए‌। दुखद घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि माल वाहक गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। तेज रफ्तार ट्रेल से पहले माजदा टकराई, फिर दूसरे ट्रेलर में माजदा जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर ही 13 लोगों की जान चली गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -