Punjab Govt
HomeHimachalBaddiरक्तदान शिविर में 120 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 120 लोगों ने किया रक्तदान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी में वर्धमान टेक्सटाइल कंपनी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

बद्दी/सचिन बैंसल: वर्धमान टेक्सटाइल कंपनी ने शुक्रवार को अपनी औरो टेक्सटाइल इकाई में रक्तदान शिविर लगाया। इसमे 120 लोगो ने रक्तदान लिया।  पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र किया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक  मुकेश सक्सेना ने किया।

उन्होंने कहा की रक्तदान बहुत बड़ा दान होता है और रक्तदान से बढक़र कोई मानव सेवा नहीं है। एक स्वस्थ मनुष्य तीन माह के दौरान रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के लिए स्वेच्छा से लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि इस पुण्य कार्य से मानवीय जीवन को बचाया जा जा सके। साथ ही उन्होंने पीजीआई के डॉक्टर एवं टीम का अभिंनदन किया।

सहायक उपाध्यक्ष  मोहन जांगड़ा ने शिविर में आये लोगो को एवं सभी रक्तदानियो को प्रेरित किया और बताया की रक्तदान इस समय देश के लिए बहुत जरुरी है अत: समय समय पर रक्त दान कर समाज के प्रति अपना दायित्व निभाना चाहिए। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ रेखा ने कर्मचारियो को रक्तदान से होने वाले फायदे बताये और रक्तदान देने वालो का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर कंपनी के राजकिशोर वर्मा,  वीरेंदर शर्मा, संदीप गुलेरिया, रीना कुमारी, स्मिता चंदेल, सतीश मेहरा, जसबीर सिंह, पीके यादव, अंकुश एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -