मृतक के परिजनों से मिली एसपी बद्दी
बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी में मारपीट के दौरान हुई एक युवक की हत्या के बाद बद्दी पुलिस ने 11लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो नाबालिग है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
रविवार की शाम को पंचकूला निवासी राहुल राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रक यूनियन में गांजा की सप्लाई करने आया था। जिस पर दूसरे गुट के लोगों ने लेनदेन को लेकर मारपीट की। जिससे राहुल राय की मौके पर मौत हो गई है। तीन अन्य युवा घायल अवस्था में उपचाराधीन है। एक युवक पंचकूला व दूसरा पीजीआई में उपचाराधीन है। एसपी इल्मा अफरोज घायलों को हालचाल पूछने के लिए पीजीआई भी गई और उनके परिजनों से भी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी सोमवार देर सांय व 8 को मंगलवार को पकड़ लिया है। इन सभी का मेडिकल कराया जा रहा है।
बददी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 11 लोगों को गिरप्तार किया है। जिसमें हरियाणा के नवांनगर के करण कुमार ऊर्फ सोनी (24), हरियाणा के कालका तहसील के खड़कुंआ निवासी चेतन (20) पुत्र हरनेक, रामकरण पुत्र दीनानाथ यादव जिला देवरिया के गांव महराज पुर, बद्दी के स्वराजमाजरा निवासी निति कश्यप (22), समस्तीपुर जिले के मोदी गांव का सोनू कुमार(24), बिहार के कटिहार जिले के प्रेमनगर निवासी छोटू पुत्र बनारसी मंडल, मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के भवानीपुर के बबलू अहिरवार (18), हरियाणा के कैथल जिले के शिलसिस्मर निवासी शांतुनस (19), बिहार के सम्मतीपुर जिले के सुल्तानपुर गांव के प्रवीण (21) समेत दो किशोर सरकाघाट मंडी के अनमोल शर्मा (16) व हरियाणा के कालका तहसील के खडकुआं गांव के पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी का मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा
