.
Himachalजिला ऊना में 6005 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिए...

जिला ऊना में 6005 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिए गए 11.13 करोड़ रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जहां युवाओं के कौशल उन्नयन तथा उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। वहीं किन्हीं वजहों से रोजगार हासिल न कर पाने वाले बेरोजगार युवाओं को भत्ता भी प्रदेश सरकार प्रदान कर रही है। 
जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि जिला ऊना में वर्ष 2019-20 में बेरोजगारी भत्ते का लाभ 2758 युवाओं को दिया गया है, जिसके तहत उन्हें 3.68 करोड़ रुपए प्रदान किए गए। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में 2016 बेरोजगार युवाओं को भत्ते के रूप में 3.64 करोड़ रुपए दिए गए। जबकि वर्ष 2021-22 में 31 मार्च 2022 तक 1231 युवाओं को 3.81 करोड़ रुपए बेरोजगार भत्ते के रूप में वितरित किए गए। 
बेरोजगारी भत्ते के रूप में प्रदेश सरकार पात्र युवा को प्रति माह 1000 रुपए की राशि प्रदान करती है। पचास प्रतिशत विकलांग लाभार्थी को प्रति माह 1500 रुपए की दर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। यह भत्ता दो वर्षों के लिए देय होता है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए बेरोजगार युवा का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम एक वर्ष पूर्व दर्ज होना चाहिए। वह मूल रूप से हिमाचल हो तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं है। आवेदक की आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह किसी भी सरकारी, निजी या स्वरोजगार में नहीं होना चाहिए। आवेदक वर्तमान में किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई न कर रहा हो तथा परिवार की आय वार्षिक दो लाख रुपए से कम होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक कौशल विकास भत्ते का लाभ भी न ले रहा हो। 
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। बेरोजगारी भत्ता योजना भी सरकार का एक ऐसा ही कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति नजदीकी रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर रोजगार विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भत्ते की राशि प्रदेश सरकार सीधे बैंक खाते में डालती है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...