पंजाब से बड़ी खबर : 36 दिन बाद अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

पंजाब से बड़ी खबर : 36 दिन बाद अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

मोगा: पंजाब पुलिस के द्वारा लगातार अमृतपाल के खिलाफ एक्शन लेते हुए आख़िरकार अमृतपाल को गिरफ़्तार कर लिया है। 36 दिन बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मोगा के गाव रोड़े से पंजाब पुलिस ओर इंटेलिजेंस की टीम ने अमृतपाल को गिरफ़्तार कर लिया है। अमृतपाल अपना हुलिया बदलकर रह रहा था ओर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। जिसे आज गिरफ़्तार कर लिया गया है।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से फेक न्यूज शेयर ना करने को भी कहा है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा। डिब्रूगढ़ में उससे पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले उसकी पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने इसी शुक्रवार को हिरासत में लिया था। किरणदीप कौर श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था। किरणदीप एयर इंडिया की फ्लाइट से बर्मिंघम जाने वाली थी। आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें हिरासत में ले लिया।