Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharYoutuber Roger Grenade Case: 7 वा आरोपी Airport से गिरफ्तार

Youtuber Roger Grenade Case: 7 वा आरोपी Airport से गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ens): पंजाब पुलिस ने Youtuber Roger Sandhu के घर पर हुए Grenade हमले के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में अमृतप्रीत सिंह उर्फ सुखा, हार्दिक कंबोज, धीरज कुमार, संतोष कुमार उर्फ पांडे, लछ्मी और रोहित बसरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, दो .32 बोर की पिस्तौलें, कारतूस और तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए जालंधर देहाती पुलिस ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे से जालंधर के अलीचक निवासी मनिंदर उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया है।15 और 16 मार्च 2025 की मध्यरात्रि को कुछ लोगों ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के गांव रायपुर रसूलपुर, जालंधर स्थित घर पर हमला किया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मनिंदर ने हथियारों की व्यवस्था की थी और उसने ये हथियार आरोपी रोहित बसरा को सौंपे थे। रोहित बसरा ने 8 मार्च को जंडू सिंघा में अमृतप्रीत और धीरज को ये हथियार उपलब्ध कराए थे। गिरफ्तार आरोपी मनिंदर के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

वही एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपी मनिंदर के चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचने की विश्वसनीय सूचना मिलने पर पुलिस टीमें चंडीगढ़ रवाना हुईं और हवाई अड्डे पर पहुंचते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगी होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page