Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar और Tarn Taran के युवकों का Iran में अपहरण, अर्धनग्न करके...

Jalandhar और Tarn Taran के युवकों का Iran में अपहरण, अर्धनग्न करके पीटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

परिवार को वीडियो भेजकर मांगे 50 लाख, मोबाइल बंद और दफ्तर पर लगे ताले

जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखे से विदेश में ऐसी जगहों पर भेज देते है, जहां वह नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते है। वहीं ऐसे ही 2 मामले जालंधर और तरनतारन से सामने आए है। जिनके परिवार से ट्रैवल एजेंटों ने मोटे पैसे तो वसूल लिए, लेकिन विदेश पहुंचने के अगले दिन ही उनकी अपहरण हो गया और वह नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर हो गए। दरअसल, दोनों का विदेश में आरोपियों ने अपहरण करके अब अभिभावकों से फिरौती की मांग की जा रही है। जिसके चलते दोनों परिवार बच्चों को वापस पंजाब लाने की प्रशासन से मिन्नतें कर रहे हैं। जिसमें से एक मामला गट्टा मुंडी कासू तहसील शाहकोट का है और दूसरा मामला गांव रत्ता गुद्दा तहसील पट्टी तरनतारन से है।

जालंधर के पीड़ित परिवार के गुरनाम सिंह ने बताया कि ट्रैवल एजेंट कार्तिका ने उनके 18 वर्षीय बेटे अजय सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 20 लाख रुपये की बात की थी। जिसके बाद 2 अक्तूबर को अजय सिंह को अमृतसर से 3 लाख रुपये लेकर कोलकाता ले गए, जहां से उसे दुबई भेज दिया गया। परिवार का कहना है कि इसके बाद उन्हें फोन कॉल आई जिस पर उन्हें कहा गया कि आपके लड़के का ईरान में अपहरण कर लिया गया है, अगर आपने 50 लाख रुपये नहीं दिए तो अजय सिंह को मार दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने परिवार को बेटे को बंधक बनाकर अर्धनग्न करके पीटने की वीडियो भी बनाकर भेजी।

वहीं तरनतारन के पट्टी के निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे 22 वर्षीय रोबनप्रीत सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट से 27 लाख 75 हजार रुपये में बात की थी, जिसके बाद उक्त एजेंटों ने बेटे को 3 अक्तूबर को अमृतसर हवाई अड्डे से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना कर दिया। 4 अक्तूबर को महिला ट्रैवल एजेंट चरणजीत कौर ने उनसे 12 लाख रुपये ले लिए और 25 हजार ऑनलाइन भी मंगवा लिए।

इसके बाद ट्रैवल एजेंट महिला कार्तिका और बलजीत कौर ने तरनतारन में उनसे 12 लाख रुपये लिए और 25 हजार ऑनलाइन भी मंगवाए और कहा कि आपका बेटा जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगा। लेकिन अगले दिन एक विदेशी नंबर से फोन आया और उन्हें बताया कि आपका लड़का तेहरान शहर (ईरान) में हमारी हिरासत में है। जिन्होंने 50 लाख की फिरौती मांगनी शुरू कर दी और कहा कि अगर आपने पैसे नहीं दिए, तो रोबनप्रीत सिंह को मार दिया जाएगा। उक्त आरोपियों ने भी बेटे को बंधक बनाकर अर्धनग्न करके पीटने की वीडियो परिवार को भेजी। जिसमें बेटा रोते हुए कह रहा हैकि पापा मुझे बचा लो।

दोनों परिवारों ने कहा कि ट्रैवल एजेंटों के फोन और दफ्तर बंद हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से संपर्क किया गया था, उनके घरों में भी ताले लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंटों की शिकायत डीएसपी शाहकोट पुलिस स्टेशन और तरनतारन एसएसपी को दर्ज करवाई गई है। डीएसपी शाहकोट ओकार सिंह और डीएसपी पट्टी लोकेश सैनी बताया कि बच्चों के अभिभावकों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और रेड की जा रही है जल्द ही ट्रैवल एजेंटों को काबू कर लिया जाएगा और बच्चों को वापस लाया जाएगा। दूसरी ओर परिवार वालों का कहना हैकि अभी तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिल रहा। जिसके बाद अभिभावकों ने अब पंजाब और केंद्र सरकार से बच्चों को वापिस लाने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -