Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsचलती कार से युवकों ने फोड़े पटाखे, गाड़ी पर लाल नीली बत्ती...

चलती कार से युवकों ने फोड़े पटाखे, गाड़ी पर लाल नीली बत्ती लगने पर उठे सवाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में डीएलएफ क्षेत्र में चलती कार के ऊपर रखकर पटाखे फोड़ने का एक वीडियो सामने आया है। यह कार काफिले के साथ चल रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कार के ऊपर रखे पटाखे लगातार फूट रहे हैं। कार का दरवाजा खोलकर लटका युवक पटाखे जला रहा है। पीछे चल रही दूसरी कार में बैठे कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

यह वीडियो गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसके बारे में पता नहीं चल सका है। वहीं वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जिस गाड़ी से पटाखे फोड़े जा रहे हैं, उसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगाई गई है। आगे से भी वीडियो बनाया गया, लेकिन नंबर पता न चले, इसलिए नंबर प्लेट को आधा ढक दिया गया।

वहीं, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जिस गाड़ी से पटाखे फोड़े जा रहे हैं, उस पर पुलिस वाली लाल-नीली बत्ती भी लगाई गई है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं आया है। डीएलएफ पुलिस फिलहाल जांच की बात कह रही है। वहीं कार पर पुलिस की लाल-नीली बत्ती लगी होने से सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और ऐसा करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक ये बात भी नहीं बताई है कि वायरल हो रहा ये वीडियो गुरुग्राम का है भी या नहीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -