Loading...
- Advertisement -
HomeHimachalअमृतकाल में अपार अवसरों का लाभ उठाएं युवा, राष्ट्रनिर्माण में दें योगदान:...

अमृतकाल में अपार अवसरों का लाभ उठाएं युवा, राष्ट्रनिर्माण में दें योगदान: अनुराग ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस को राम के नाम से सदा आपत्ति: अनुराग सिंह ठाकुर 

ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज ऊना के बसाल में रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल पहुंचने पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो सहित निजी स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और स्थानीय लोगों ने सांसद अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर स्कूल के बार्षिक समारोह का शुभारंभ किया। वहीं स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प।

इस संकल्प की सिद्धि में आप छात्रों का योगदान आवश्यक है। हमारे पूर्वजों ने देश के निर्माण के लिए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया, आज हमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है। आज दुनिया देख रही है कि इन दस सालों में भारत में ऊर्जा और उत्साह से भरा एक सकारात्मक माहौल बदल चुका है । 2014 से लेकर 2025 के बीच भारत में जो कुछ एतिहासिक परिवर्तन हुए वह 2047 में  विकसित भारत का नीव रख रहा है

खासकर यदि मैं युवाओं, छात्रों और देश के शैक्षणिक संस्थानों की बात करूँ तो एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। हमारे छात्र बौद्धिक और सांस्कृतिक रूप से जागृत हो चले हैं हमारे युवा देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं । हमारे युवा ज्ञान, विज्ञान, कल्याण, योगदान और अध्यात्म इन पञ्च तत्वों की बातें करते हैं । उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्व का बोध है”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “युवा साथी अमृतकाल में अपार अवसरों का लाभ उठाएं और विकसित भारत निर्माण व राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दें। आप यहां से अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आप आगे चलकर नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने, दुनिया में आपकी पहचान बने आप सभी को इस दिशा में काम करना चाहिए।  आज का भारत तेजी से बुलंदियों को छू रहा है तथा विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत के लिए अमृतकाल के अगले 25 वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसमें युवाओं के लिए अपार अवसर हैं। हमारे युवा इन अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ें और राष्ट्रनिर्माण में भी अपना हरसंभव योगदान दें। आईआईआईटी ऊना में वर्षों के अध्ययन और परिश्रम से आपने जो योग्यता, ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया है, वह 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे सामूहिक स्वप्न में एक बहुमूल्य योगदान होगा”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” हमारा राष्ट्र एक स्वर्णिम युग से गुज़र रहा है और आप उभरते भारत की स्वर्णिम पीढ़ी हैं। आप युव खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि आप ऐसे समय में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं, जब भारत अपने स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है, जहां अवसरों और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। ये 2047 तक भारत को विकसित बनाने की हमारी तैयारी के स्तर और आधार हैं। आप, स्वर्णिम पीढ़ी पर अब विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने की ज़िम्मेदारी है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप यह दृढ़ संकल्प लें कि आप अपना ज्ञान, नेतृत्व और संसाधन राष्ट्र की सेवा में समर्पित करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल विकास कार्यों को बढ़ावा दिया,  बल्कि लाखों लोगों के मन में भारत के परिवर्तन के लिए एक बड़े राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ने की लौ भी जगाई है।

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने मनरेगा को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा बयानबाजी पर पलटवार किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस बात को हजम नहीं कर पा रही है कि मोदी सरकार ने गरीबों और मजदूरों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब देश के करोड़ों जरूरतमंदों को मनरेगा के तहत 100 दिन की बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार ने सिर्फ रोजगार के दिन ही नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि मजदूरी दर में भी बढ़ोतरी की है। साथ ही जो भुगतान पहले 15 दिन बाद मिलता था, वह अब एक सप्ताह के भीतर सीधे श्रमिकों के ऑनलाइन खातों में पहुंचेगा। उन्होंने कांग्रेस पर नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार गारंटी योजनाएं कोई नई नहीं हैं। वर्ष 1960 में रोजगार गारंटी योजना शुरू हुई थी। इसके बाद 1989 में इसका नाम जवाहर रोजगार योजना रखा गया। दस वर्ष बाद इसका नाम बदलकर जवाहर स्वर्णिम योजना कर दिया गया। इसके बाद यह संपूर्ण रोजगार योजना बनी और वर्ष 2004 में इसे नरेगा नाम दिया गया। इसके पांच वर्ष बाद इसे महात्मा गांधी नरेगा कहा गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के नाम की बात करती है, लेकिन वर्ष 2009 से पहले कांग्रेस को महात्मा गांधी का नाम क्यों याद नहीं आया।

उन्होंने कहा कि आज अगर मोदी सरकार नई योजना लेकर आ रही है और उसका नाम विकसित भारत जी राम जी रखा गया है, तो कांग्रेस को राम नाम से ही आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा राम में विश्वास करने वालों का विरोध किया है। राम सेतु का विरोध किया, राम मंदिर का विरोध किया और अब गरीबों के हित में लाई जा रही योजना का भी विरोध कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page