Punjab Govt AD
HomeHimachalखेल को खेल की भावना से खेलें यूवा: दविंद्र भुट्टो

खेल को खेल की भावना से खेलें यूवा: दविंद्र भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
युवक मंडल तनोह में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता 

ऊना/ सुशील पंडित
: उपमंडल बंगाणा के कृष्ण युवक मंडल दुघार तनोह के सौजन्य से पथरू प्रीमियर लीग 05 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पथरू खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मैच के दूसरे दिन के मुख्यतिथि के रूप में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो उपस्थित रहे। भुट्टो ने कहा कि युवा खेल और स्वास्थ्य मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। इस क्रम में पिछले दिनों तनोह पंचायत की बिटिया नेहा शर्मा के प्रदेश बॉलीबॉल में चयनित होने पर किए गए वादे के अनुसार 5100 रुपए की धनराशि उसकी माता को सौंपी। कृष्ण युवक मंडल द्वारा आयोजित पथरू प्रीमियर लीग क्रिकेट में 11000 रुपए की धनराशि देकर कुटलैहड़ के युवाओं को प्रोत्साहित किया। भुट्टो ने युवक मंडल तनोह को युवाओं के लिए खेल मंच देने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में यूबा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों में रुचि बढ़ाएं क्योंकि खेलों से शरीर में स्फूर्ति बढ़ती है। खेल प्रतियोगताओं के माध्यम से यूबा वर्ग जो भारतीय सेना हिमाचल पुलिस या फिर अन्य विभागों में नौकरी की तलाश में रहते हैं उन्हें फायदा भी मिलता है। भुट्टो ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए ओर मिल जुल कर खेल प्रतियोगताओं में भाग लेकर समाज की अच्छा संदेश देना चाहिए। दविंदर भुट्टो ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में चिट्ठे जैसे भयंकर नशे के दलदल में हमारा युवा धंसता जा रहा है ओर आए दिन हिमाचल में चिट्ठे की ओवर डोज से युवाओं की मौतें हो रही हैं, कुछ नशा माफिया सरकार ओर सत्ता की आड़ में युवाओं को नशे के दलदल में धकेल कर मोटी रकम कमा रहे है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि हमें नशे के खात्मे के लिए आगे आना होगा ओर समाज को नशा मुक्त बनाना होगा। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र मालागढ़, राज्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह, उपप्रधान अरुण पटियाल, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, बिट्टू पादा, अजय शर्मा,राजेश कुमार,अमित शर्मा,जितेंद्र ठाकुर मेहर चंद ठाकुर के अलावा युवक मंडल के सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

कुटलैहड़ के सभी युवक,महिला मंडल नशे के खात्मे के लिए करें काम
भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी युवक मंडल ओर महिला मंडल कुटलैहड़ विस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे आकर काम करें ताकि समाज नशा मुक्त बन सके। भुट्टो ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को राजनीति द्वेष भाव को दरकिनार करके समाज की भलाई के लिए आगे आना होगा ओर जो नशा तस्कर समाज को नशे के दलदल में हमारे युवाओं को धकेल कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें खत्म करना होगा ताकि हमारा समाज ओर हमारी यूबा पीढ़ी नशे के दलदल से ऊपर उठकर अपने भविष्य को सवार सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -