ऊना/ सुशील पंडित : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना द्वारा करवाए जा रहे जिला स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के तहत चौथे दिन युवाओं को पहले स्तर मे स्टेट बैंक आफ़ इंडिया के सहायक प्रबंधक मोहित भाटिया ने बैंक द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे विधिवत रूप से चर्चा की। उन्होंने स्टडी लोन करवाने की जानकरी उपलब्ध करवाई उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सभालंबन योजना के तहत अगर कोई युवा बैंक मे लोन एप्लाई करता है तो उसको सरकार द्वारा 25 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है व ब्याज पर भी अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने युवाओं को बैंक की बेसिक स्कील व चेतना बुद्धि जागरूक करने के तरीकों से अवगत करवाया एवं सिप और बीमे की जानकरी दी गईं। उसके उपरांत वेलफेयर विभाग से जतिन्द्र शर्मा ने युवाओं को विभाग की जानकारी उपलब्ध करवाई। पंचायती राज से राजेश धीमान ने पंचयात की लाभकारी योजनाओ पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी चंद्र मोहन, कार्यक्रम अधिकारी सुमन लता, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारी कामेश धीमान, नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन कुमार, भवानी शर्मा, सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
