ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव कटौहड खुर्द में एक युवक को 5.81 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम एस0आई0यू0 ऊना के मुलाजिमों ने मादक पदार्थ तथा यातायात चैकिंग के लिए कटौहड़ खुर्द में नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटर साईकल को चेकिंग के लिए रोका और उसकी तलाशी लेने पर 5.81 ग्राम हैरोईन/ चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवक की पहचान मनप्रीत सिंह सपुत्र हरजीत सिंह निवासी मोहल्ला सुखियाबाद होशियारपुर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

5.81 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का युवक काबू
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -