Punjab Govt AD
HomeNationalMedicine के Side Effect से युवक की मौत, Unnatural Death का केस...

Medicine के Side Effect से युवक की मौत, Unnatural Death का केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कर्नाटकः क्लिनिकल ट्रायल में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि नागेश वीरन्ना (33 साल) एक रिसर्च एंड डेवलपनमेंट कंपनी के क्लिनिकल ट्रायल में शामिल था। ट्रायल के दौरान दी दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की भाई की शिकायत पर अननेचुरल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की है। रिसर्च कंपनी ने जांच में सहयोग करने की बात कही है। मृतक की भाई रेवन सिद्दप्पा ने बताया कि दिसंबर 2024 में हेल्थ इश्यूज के बाद नागेश को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सिंजेन इंटरनेशनल नाम की रिसर्च कंपनी ने अपने क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा बनने के लिए उनसे संपर्क किया था।

कंपनी ने उन्हें कुछ टैबलेट और इंजेक्शन दिए थे। रेवन ने बताया कि उनके भाई टैबलेट और इंजेक्शन लेने के बाद पेट में दर्द की शिकायत करते थे। हालांकि, बाद में यह समस्या ठीक हो गई। वे हेल्थ चेकअप के लिए नियमित रूप से कंपनी जाते थे।

21 जनवरी को भी वे चेकअप के लिए गए। लौटने बाद रात में खाना खाया और सो गए। सुबह जब वे उठे नहीं तो हमने कंपनी के डॉक्टर से संपर्क किया। उन्होंने नागेश को उसी अस्पताल में ले जाने को कहा, जहां उनका पहले इलाज हुआ था। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने नागेश को मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -