Punjab Govt
HomeHimachal5.87 ग्राम चिट्टा, नशीली गोलियों सहित युवक पकड़ा

5.87 ग्राम चिट्टा, नशीली गोलियों सहित युवक पकड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली तो 5.87 ग्राम चिट्टा और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर के पुलिस मुलाजिम चेकिंग के दौरान गांव अप्पर अरनियाला में थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई। तो तलाशी के दौरान 5.87 ग्राम चिट्टा व  140 नशीली गोलियां और ₹11500 बरामद हुए। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ रिक्की निवासी अप्पर अरनियाला, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -