Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: Italy गए नौजवानों ने Agent पर लगाए गंभीर आरोप, देखें...

Punjab News: Italy गए नौजवानों ने Agent पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सनौरः एक वीडियो जो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पंजाबी नौजवान जो इटली में बैठे है। एक वीडियो संदेश के जरिए एजेंट पर गुमराह करने के आरोप लगा रहे है। जिसमें वह एजेंट अमीर खान, समीर खान और बलकार पर आरोप लगा रहे है कि उन्हें गुमराह करके इटली लाया गया। इटली आने से पहले एजेटों ने उनकी जमीन सिक्टोरिटी के नाम पर अपने नाम लिखवा ली और हर किसी से 15 से 18 लाख रुपए लिए। उन्हें गुमराह किया गया कि कहा कि इटली में काफी काम है। महीने का 1 से डेढ़ लाख रुपए बनता है। जब वह इटली पहुंचे तो सच्चाई कुछ और ही थी। बल्कि जो हम कमा रहे थे वह भी बलकार, अमीर और समीन खान उनसे छीन लेते थे। बहुत मुश्किल से वह खाना खा रहे है। जब विरोध किया तो वह उनसे मारपीट करने लग जाते है।

दूसरी ओर इस संबंधी बलकार से बात की तो उन्होंने कहा कि वह कोई एजेंट नहीं है। उन्होंने तो अपने रिश्तेदारों की मदद की थी कि वह भी बाहर जाकर सेट हो जाएंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह लोग उन पर ही ऐसे आरोप लगा देंगे। अमरी खान से जब मारपीट संबंधी पूछा तो कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे है वह सभी झूठे है। हम पिछले 5 महीने से इंडिया है। ऐसे में हम उनसे मारपीट कैसे कर सकते है। वहीं वीडियो में नौजवान सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से इंसाफ की मांग कर रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -