उदयपुर : उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर युवती पर कांच की बोतल फेंककर हमला करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन के अंदर किसी अज्ञाक व्यक्ति ने कांच की बोतलें फेंक दी। जिससे युवती के के नाक, मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
युवती के नाक, मुंह और सिर से खून बहने लगा और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई और युवती की हालत देखकर यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे राणा प्रताप नगर स्टेशन से रवाना होने के बाद देबारी क्षेत्र के मेघवालों की घाटी गांव के पास हुई।
चेन खींचकर रोकी गई ट्रेन
युवती की हालत देखकर यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई. करीब एक किलोमीटर आगे देबारी स्टेशन पर युवती को स्ट्रेचर पर उतारा गया। 15 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची और उसे अस्पताल भेजा गया।
जीआरपी थानाधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी लगते ही जीआरपी थानाधिकारी गोवर्धन सिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे। भाटी ने बताया कि घायल युवती के बताए स्थान के अनुसार करीब 4 से 5 किमी क्षेत्र को चिह्नित किया है। वहां से जानकारी जुटा रहे हैं। घायल युवती का उदयपुर के MB अस्पताल में इलाज जारी है।
