अमृतसर: थाना राम बाग के अंतर्गत आते रेलवे क्वार्टरों में शनिवार दोपहर व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गाँव खोख गुरदासपुर के रहने वाले 33 वर्षीय विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उन्होंने विक्रमजीत की सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो देखी तो उन्होंने उसे काल की, तो उसने काल उठा कर कहा कि माँ-बाप के बिना कोई जिन्दगीनहीं होती, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा कर रहा है।
Punjab News: युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर निगला जहर, मौत, देखें वीडियोhttps://t.co/YNA39PTsfE#YogaWithDelhi #TestCricket #Drishyam3 #BoycottBollywood pic.twitter.com/qbYvYOn2Hy
— Encounter India (@Encounter_India) June 21, 2025
उन्होंने उसे बहुत रोका, लेकिन वह नहीं माना उसने काल काट कर जहरीली दवा निगल ली। थाना राम बाग की पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रेलवे क्वार्टरों में एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आत्महत्या की है। वह मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए कि जहरीली दवा कौन सी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
