Punjab Govt AD
HomeBreaking News20 रुपये को लेकर युवक को किया लहूलुहान, ICU में भर्ती

20 रुपये को लेकर युवक को किया लहूलुहान, ICU में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीगंगानगर-राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में मात्र 20 रुपये को लेकर हुए विवाद में बाउंसर ने युवक की आंख, जबड़ा और नाक भी तोड़ डाली। पीड़ित युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है और उसे तीन दिन से होश नहीं आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और बाउंसर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के रामलीला मैदान में लगे ट्रेड फेयर चल रहा है में 20 रुपये की एंट्री फीस को लेकर विवाद हो गया, विवाद इस हद तक जा पहुंचा कि सिक्योरिटी बाउंसर के युवक से मारपीट करते हुए लोहे की रोड से वार कर स्टॉल संचालक की आंख फोड़ दी गई। पीड़ित को गंभीर घायल अवस्था में श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, पीड़ित युवक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि मेले में घायल युवक गुलशन का स्टाल लगा हुआ था। जब गुलशन मेले में जाने लगा तब बाउंसर ने उससे एंट्री फीस मांगी। गुलशन ने मेले में सटाल लगे होने का हवाला दिया, लेकिन बाउंसर ने विवाद करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसकी आंख नाक और जबड़े पर गहरी चोटें आई हैं। पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर एतराज जताते हुए कहा कि मारपीट करने वाले चार-पांच लोग हैं, लेकिन पुलिस ने महज सिक्योरिटी बाउंसर को ही गिरफ्तार कर खानापूर्ति की है। जबकि पुलिस को मेला संयोजक व अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -