Punjab Govt AD
HomeNationalप्रेमिका से फोन पर बात करते आहत हुआ युवक, लगाया फंदा

प्रेमिका से फोन पर बात करते आहत हुआ युवक, लगाया फंदा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देवरियाः जिले में प्रेमिका से फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात से आहत प्रेमी ने वीडियो कॉल पर उसके सामने ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। यह घटना सुबह में भटनी कस्बे के हतवा नकहनी मोहल्ले में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं उसका फोन कब्जे में लेकर प्रेमिका से पूछताछ कर रही है। भटनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 हतवा नकहनी निवासी मजहर अंसारी का बेटा असगर अली (21 वर्ष) बिजली मिस्त्री था। असगर की कॉल डिटेल से पुलिस ने जो जानकारी हासिल की उसके अनुसार, सोमवार देर रात असगर ने एक युवती जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है, को फोन किया। लगभग पांच घंटे तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद असगर ने युवती को वीडियो कॉल किया और उसके सामने ही पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह सब देख युवती ने असगर के पिता को जानकारी दी। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -