Punjab Govt AD
HomeNationalHousing Board Colony में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने...

Housing Board Colony में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुर्गः हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने का मामला सामने आया है। घर में फंदे से लटका शव मिलने के बाद जहां पुलिस इसे आत्महत्या के एंगल से जांच रही है, वहीं मृतक के भाई नवीन रामटेके ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि शव पर चोट के निशान भी मिले हैं और सुसाइड नोट में 2 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।

जानकारी मुताबिक, मोहन रामटेक पिछले करीब 3 महीनों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था और पेंटिंग का काम करता था। शनिवार सुबह मकान मालिक को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर फंदे से लटका शव बरामद किया और सुसाइड नोट जब्त किया। मृतक के भाई नवीन रामटेके ने बताया कि किसी से कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मृतक की मां का भिलाई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और शनिवार को उनका ऑपरेशन होना था, जिसके कारण परिवार के सभी लोग रात में अस्पताल में थे और घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना पुलिस, एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त किया है।

एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि युवक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट और शरीर पर मिले चोट के निशानों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -