Punjab Govt AD
HomeNationalसड़क हादसे में युवा IPS अधिकारी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

सड़क हादसे में युवा IPS अधिकारी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर कार्यभार संभालने जा रहे युवा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हर्ष बर्धन हासन की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को दी। बता दें कि 26 वर्षीय हर्ष बर्धन ने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। बर्धन मध्य प्रदेश के निवासी थे और कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। मिली जानकारी के अनुसार हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया। इस घटना में हर्षबर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, वर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे और सड़क हादसे में घायल वर्धन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि “जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी, तब ऐसा नहीं होना चाहिए था।”

उन्होंने कन्नड़ में एक्स पर लिखा, हसन-मैसूरु राजमार्ग के किट्टाने सीमा के पास एक भीषण दुर्घटना में प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्षबर्धन की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे। ऐसा तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी। सिद्धारमैया ने कहा, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हर्षबर्धन की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने इसे “दुखद क्षति” बताया। पूर्व लोकसभा सांसद गौड़ा ने एक्स पर लिखा, भारत ने एक समर्पित युवा अधिकारी खो दिया है। पुलिस ने बताया कि हर्षबर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने हाल ही में मैसूरु में कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -