Punjab Govt
HomeChandigarhडॉक्टर अमरीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे युवा कैबिनेट...

डॉक्टर अमरीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे युवा कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह शादी ने सिख रिति-रिवाज से आज डॉक्टर अमरीन कौर के साथ सात फेरे लिए। आनंद कारज चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में हुआ। इस शादी में विक्रमादित्य सिंह के करीबियों के अलावा, युवती का परिवार और अन्य रिश्तेदार भी शामिल हुए। डॉ. अमरीन सेखों के पास अंग्रेजी और मनोविज्ञान में दोहरी मास्टर डिग्री है और उन्होंने मनोविज्ञान में पीएचडी भी की है। डॉ. अमरीन सेखों पंजाब यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद पर काम रह रही हैं।

बताया जा रहा है कि डॉ. सेखों विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त हैं। वह करीब 35 साल की हैं और उनकी यह पहली शादी है। विक्रमादित्य सिंह मीडिया से बात करते हुए कहते हैं, “आज का दिन बहुत खुशी का दिन है और मेरे जीवन में एक नई शुरुआत है। हमारे हिमाचल प्रदेश के सभी 75 लाख लोग हमारे विस्तृत परिवार के सदस्य हैं, और इस शुभ दिन पर उनकी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद हमारे साथ हैं…।” जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के होटल ललित से विक्रमादित्य सिंह की बारात निकली और फिर सेक्टर 2 के गुरुद्वारा साहिब पहुंची।

जहां पर विक्रमादित्य सिंह जहां हाथों में तलवार और सिर पर साफा (पगड़ी) बांधे नजर आए। विक्रमादित्य सिंह ने राजशाही अंदार में गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी। इस दौरान उनके साथ उनकी बहनें और माता प्रतिभा सिंह भी नजर आई। फिर बाद में विक्रमादित्य सिंह ने गुरुद्वारे में आनंद कारज की सारे रस्में पूरी की और अमरीन कौर के साथ जन्मों के बंधन में बंध गए। इससे पहले, रविवार शाम को विक्रमादित्य सिंह ने चंड़ीगढ़ के होटल ललित में अमरीन कौर से सगाई की।

बताया जा रहा है कि 24 सितंबर को शिमला के होटल मरीना में विक्रमादित्य सिंह की शादी की रिशेप्शन होने जा रही है। बता दें, बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। विक्रमादित्य की पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की सुदर्शना सिंह से हुई थी, लेकिन 2020 में उनका तलाक हो गया। अब उन्होंने दूसरी शादी चंडीगढ़ निवासी अमरीन कौर से की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -