Punjab Govt AD
HomeNationalआप भी हो जाएं सावधान, गौतमबुद्ध नगर में 1150 किलो नकली पनीर...

आप भी हो जाएं सावधान, गौतमबुद्ध नगर में 1150 किलो नकली पनीर बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार देर रात गौतमबुद्ध नगर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जेवर टोल प्लाजा पर छापेमारी कर यहां से 1150 किलो ग्राम मिलावटी बदबूदार पनीर बरामद किया है। फूड सेफ्टी विभाग ने गड्ढा खुदवाकर बरामद किए गए नकली पनीर को नष्ट कराया। ये पनीर बुलंदशहर के जहांगीरपुर से दिल्ली सप्लाई होने जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता का नाम सामने आया है।

इसके बाद से क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। शनिवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता थाना जेवर पहुंच कर पुलिस के रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर खाद्य सुरक्षा विभाग और थाना जेवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली और बदबूदार पनीर की भारी खेप ग्रेटर नोएडा से पकड़ी गई है। यह पनीर बुलंदशहर से दिल्ली सप्लाई के लिए जा रहा था। टीम ने मौके से करीब 1150 किलो पनीर जब्त कर नष्ट कराया, जबकि जांच के लिए इसके नमूने लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा के द्वारा थाना जेवर पुलिस की मदद से छोटा टोल प्लाजा जेवर पर एक गाड़ी को पकड़ा गया। जांच करने पर इसमें लगभग 1150 किलोग्राम पनीर बिक्री ले जाते हुए पाया गया। यह लोग पनीर को दिल्ली लेकर जा रहे थे। यह पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हो रहा था। साथ ही दूषित और बदबूदार भी था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -