ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद संतोषगढ़ के वीरेंद्र गौतम मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान में तीन दिवसीय छठा अंगदानी संजय महे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। इसमें मुख्यतिथि के रूप में समाजसेवी आशु पुरी ने शिरकत की। फाइनल मैच में पंजावर और सलोह की टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजावर की तीन विजयी रही। पंजावर ने 2-0 से विजय परचम लहराया।
मुख्यातिथि आशु पुरी ने अंगदानी संजय महे को याद किया। उनके माता-पिता बलराम महे और माता निर्मला देवी की सराहना कि बेटे के अंगदान कर कई जिंदगियों को जीवन दान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में विजय आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और पराजय एक अनुभव सीख देकर जाती है। आयोजकों में जसवीर सिंह व परमजीत सिंह कसाना ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन चार मैच खेले गए।
इसमें पहला सेमीफाइनल मैच संतोखगढ़ व सलोह की टीमों के बीच खेला गया। मैच में सलोह की टीम 1 गोल से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल वाईएफसी पंडोगा व वाई एफसी पंजावर की टीमों के बीच हुआ। पंजावर की टीम ने 2 गोल से मैच को अपने कब्जे में कर लिया। जबकि खिताब के लिए फाइनल मैच में पंजावर और वाईएफसी सलोह के बीच जोरदार मैच हुआ। इसमें वाईएफसी सलोह को पछाड़कर बाई एफसी पंजावर ने 2-0 गोल से मैच जीत कर ट्रॉफी हासिल की। प्रथम स्थान पर आए पंजावर की टीम को 11000 रुपए व ट्राफी एबं द्वितीय स्थान पर आए सलोह की टीम को 7100 व ट्राफी देकर नवाजा गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत डीपीआई भगत राम ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया। समाजसेवी मुकेश पूरी, रवि बस्सी, नवीन महें, ठेकेदार बंटी सैनी, योगेश पुरी, संजू पूरी, शिव सैनी, दलीप डोजी, कैलाश, आरके रिंकू, रवि सिंह, विशाल त्रैहण, अजय, परमजीत, रोबिन, राहुल, शेंकू, ऋषभ, कुलदीप, अनिल धीमान, आदर्श ठाकुर, अभिषेक आदि कई दिलीप डोजी, अवनीत सैनी आदि कई मौजूद रहे।
