ढाबा मालिक ने लगाए गंभीर आरोप
लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में आज नगर निगम ने सूफियां चौक नजदीक बने मशहूर बंटी ढाबा पर JCB चलाई गई। बंटी ढाबा की बिल्डिंग ध्वस्त करने के लिए निगम अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची हुई थी। निगम अधिकारियों ने लेंटर तोड़कर बाउंड्री दीवारें ध्वस्त करनी शुरू कीं। इस दौरान ढाबा मालिक ने निगम पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं अधिकारियों ने हवाला दिया कि ये कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों पर की जा रही है। निगम अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग कानून के उलट जोभी निर्माण किया है, उसे गिराया जा रहा है।
इस कार्रवाई के दौरान ढाबा मालिक निगम अधिकारी को पहले समझाती हुई नजर आई। वहीं मालिक ने आरोप लगाए कि उन्होंने हाईकोर्ट में रिट दायर की हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई को लेकर कोई भी सूचना नहीं दी गई थी। जिस समय ये बिल्डिंग बनी थी उस समय सभी निगम अधिकारी इसे सही बता रहे थे और हमने बाकायदा कुल 6 लाख 42 हजार रुपए जमा करवाए है। हमारे पास सीएलयू भी है। हमें आज कोई नोटिस तक नहीं दिया गया। हमने पूरी कंपाउंडिंग फीस भरी हुई है। इंस्पेक्टर मक्कड़ ने मेरे से फीस लेकर बिल्डिंग कंपाउंड करवाई थी। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ मिलना चाहिए।