मोहालीः जिले में जयपुर के एक खिलाड़ी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा (21) को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया। ये टूर्नामेंट पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहा था। शर्मा करीब 3 दिन पहले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप में भाग लेने गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Punjab में मैच दौरान वुशू के District Champion की मौत news info:https://t.co/fGkkh3ZRDV… #Punjab #ViralVideo #BreakingNews #RanbirKapoor #UrvashiRautela #stockmarketcrash pic.twitter.com/NHhX4VPMr3
— Encounter India (@Encounter_India) February 25, 2025
राजस्थान यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। ऑर्गेनाइजर दीपक कुमार ने बताया कि मोहित पहला राउंड जीत चुके थे। दूसरे राउंड में भी वह आगे चल रहे थे। मैच के दौरान रिंग में वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मुंह के बल गिर गए। इस दौरान वहां मौजूद रेफरी ने उन्हें उठाने का प्रयास भी किया। इसके बाद रिंग से उसे नीचे लाया गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ कमल तनेजा ने बताया- यूनिवर्सिटी में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई थी। शव को सिविल हॉस्पिटल, खरार, मोहाली (पंजाब) की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। उनके घर वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। शव परिवार को सौंपने से पहले पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। राजस्थान यूनिवर्सिटी खेल बोर्ड के सचिव डॉ. प्रमोद सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।