- Advertisement -
spot_img
HomeWorld Tourism Day : इन जगहों पर मिलेगा फ्री में घूमने का...

World Tourism Day : इन जगहों पर मिलेगा फ्री में घूमने का अवसर

नई दिल्लीः आज World Tourism Day है। हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व को बढ़ावा देना और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य को उजागर करना है। पर्यटन से स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है, रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटन सांस्कृतिकता का परिचय कराता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यात्रा करने और नई जगहों की खोज करने के लिए प्रेरित करना है। घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को पता होगा कि पर्यटन यानी टूरिज्म हमारे ही नहीं बल्कि हमारे देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। कई लोगों के घर की रोजी-रोटी टूरिज्म के जरिए ही चलती है। इसिलए इसे और बढ़ावा देना जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र के यूएन टूरिज्म आर्गेनाइजेशन की मई 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा टूरिस्ट फ्रांस घूमने जाते हैं। इसके बाद स्पेन और अमेरिका का नंबर आता है।

इन जगहों पर होगा नि:शुल्क प्रवेशः पर्यटन दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में सैर सपाटे के लिए आने वाली सैलानियों को नाहरगढ़ किले के अलावा आमेर फोर्ट, जयगढ़ किला, सिसोदिया रानी का बाग, विद्याधर जी का बाग, जंतर मंतर, हवा महल और अल्बर्ट हॉल में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन : इस साल पर्यटन दिवस पर टूरिज्म एण्ड पीस की थीम रखी गई है। इस दौरान राजधानी जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक संध्या सजेगी। लोक कलाकारों के समूहों द्वारा अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस मौके पर दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इस मौके पर RTDC जोधपुर के मारवाड़ हॉल का डिप्टी सीएम वर्चुअल उद्घाटन करेंगी। वे सोशल मीडिया कन्टेन्ट क्रिएटर्स को भी सम्मानित करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page