ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई द्वारा विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।इसमें बच्चों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरोलिया खुर्द का दौरा किया एवं बच्चों को कापियां और टॉफियां बांटी। तत्पश्चात महाविद्यालय पहुंच कर पौधारोपण किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीता शर्मा ने बच्चों के इस कार्य की सराहना की एवं भविष्य में इस तरह के सामाजिक कार्य करना की प्रेरणा दी। यह कार्यक्रम रोवर स्काउट लीडर डॉ शाम सिंह बैंस एवं रेंजर लीडर डॉ रंजू बनोता की देखरेख में किया गया।इस अवसर पर 48 रोवर रेंजर मौजूद रहे।