ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में रोवर ऐंड रेंजर यूनिट के द्वारा विश्व स्कार्फ डे मनाया गया। इसकी मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा द्वारा पौधा लगाकर इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह के प्रोग्रामों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर देश और समाज की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि बरसात के मौसम में महाविद्यालय तथा अन्य स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर उनकी देखरेख करके पर्यावरण को अच्छा बनाना भी समाज सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन रक्षक हैं जितने ज्यादा पेड़ होंगे उतना ही हमारा जीवन खुशहाल होगा।
इस यूनिट के रोवर स्काउट लीडर डॉक्टर शाम सिंह बैंस तथा रेंजर गाइड लीडर डॉक्टर श्रेयसी सिंह की उपस्थिति में नई कार्यकरण का गठन भी किया गया जिसमें यूनिट लीडर के पद पर शिल्पा सोढ़ी, रोवर लीडर के पद पर शाबाज तथा रेंजर लीडर के पद पर पूजा को चुना गया ।
इस अवसर पर पूरी यूनिट ने कॉलेज की वाटिका की साफ सफाई की और बच्चों ने भी इस वाटिका में अन्य पौधे लगाए। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापकगण प्रो. सुरेश, प्रो. संजय वर्मा, प्रो. मदन, प्रो. रंजू बनोटा, डॉक्टर मोनिका ठाकुर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।