जालंधर, ENS: जालंधर सहित पंजाब भर के डीसी ऑफिस आज से 5 दिनों तक कामकाज ठप रहेंगा। दरअसल, आज से कर्मियों द्वारा 3 दिन कलम कलम छोड़ो हड़ताल की गई है। लेकिन उसके बाद शनिवार और रविवार को वैसे छुट्टी रहती है। जिसके चलते 5 दिन कामकाज ठप रहेंगा। आज इसे लेकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।
हालांकि बीते दिन कर्मियों के एक गुट ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात करके हड़ताल वापिस लेने का ऐलान कर दिया था, लेकिन देर शाम अन्य गुटों ने हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया। जिसके चलते कर्मचारियों द्वारा अब सोमवार से दोबारा काम शुरू किया जाएगा। कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा- सरकार हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन पंजाब के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ विचार के बाद हड़ताल बुलाने का ऐलान किया गया है।
संगठन ने 15 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। कार्यालय समूह एसडीएम सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में कार्य नहीं होगा। इस संघर्ष के बाद भी अगर सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो संगठन संघर्ष को और तेज कर 18 जनवरी को अगली कार्रवाई की घोषणा करेगा। कर्मचारियों की इन हड़तालों से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है।
ये हैं प्रमुख मांगे
- कर्मियों का कहना है कि डीसी कार्यालयों में वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति के अवसर बहुत कम हैं। नौकरी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होने में लगभग 27-28 साल लग जाते हैं। इसलिए वरिष्ठ सहायक का पदोन्नति कोटा शत-प्रतिशत किया जाए।
- एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख के पद को वरिष्ठ सहायक से अपग्रेड किया गया है। अतः संबंधित नियमों में संशोधन कर अथवा पत्र जारी कर एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख को वरिष्ठ सहायकों से ही पदोन्नत किया जाए।
- मानक के अनुसार डी.सी कार्यालय, एस.डी.एम जिन कार्यालयों, तहसील एवं उपतहसील कार्यालयों में रिक्तियां सृजित नहीं हुई हैं, वहां रिक्तियां सृजित की जाएं।
- नायब तहसीलदार का प्रमोशन कोटा बढ़ाया जाए।
- डीसी कार्यालय, एस.डी.एम कार्यालयों, तहसील एवं उपतहसील कार्यालयों के कर्मचारियों को 5% प्रशासनिक भत्ता दिया जाये।
- परिवीक्षा अवधि में काम करने वाले कर्मचारियों को पूरे भत्ते के साथ वेतन दिया जाए।
- पत्र दिनांक 17-07-2020 को रद्द कर पंजाब का लागू वेतनमान दिया जाए।
- जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर पदोन्नति बिना किसी परीक्षा के की जाए तथा स्टेनो, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर व निजी सहायक को संबंधित अधिकारी के साथ तैनात किया जाए।
- आउटसोर्स व अनुबंध कर्मियों को पक्का ना किए जाने तक उनके वेतन में बढ़ौतरी की जाए।
- अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख से तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए अनुभव की आवश्यकता को चार वर्ष से घटाकर दो वर्ष किया जाए।
- तहसीलदार पदोन्नति के मामले को अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं रिकार्ड से निस्तारित कर ये पदोन्नतियां तुरंत की जाएं।
