चंडीगढ़: सिलेंडर न मिलने से लोग परेशान है और ऐसे में लोगों को अपने चूल्हा चौका एक बार फिर लकड़ियों पर निर्भर होना पड़ रहा है ढाबों की बात करें तो कई जगहों पर ढाबे तक बंद हो गए हैं, सभी लोगों से जिनको यह दिक्कत आ रही है उनसे खास बातचीत की में लोगों का कहना था कि उन्हें सिलेंडर बुक कराए कई दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है इस कारण उन्हें अब लकड़ीयों में फिर से खाना बनाना पड़ रहा है गैस एजेंसी जाते हैं जहां पर लंबी-लंबी लाइन लगी है पिछले दो दिन से वहां पर उनका समय बर्बाद हो रहा है लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है ऐसे में वह करें तो क्या करें अब घर के अंदर फिर से चूल्हा बनाना पड़ रहा है।
आपको बता दे कुछ देश में यह संकट ईरान और अमेरिका युद्ध के बाद बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है और कई कई गैस एजेंसी में किलोमीटर तक लाइन लगी है लोग परेशान है कि सिलेंडर नहीं मिल रहा है