पंचकूला: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मशहूर का एक बादशाह का टटीरा गाने पर बड़ा एक्शन लेने के बाद अब बॉलीवुड के गीत सरके चुनर तेरी सरकी के गीत इस्तेमाल आपत्तिजनक शब्दों को लेकर महिला आयोग ने एक्शन लिया है। हरियाणा महिला आयोग ने आपत्तिजनक शब्दों को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर ऐसे गानों को प्रसारित करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। वह इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि पहले कभी सुना करते थे कि बॉलीवुड में ऐसेे होता है लेकिन अब हमारा बॉलीवुड भी इसी पद्धति पर चल रहा है।
हमारे बड़ा स्टार हो या छोटा स्टार हो हर कोई रातों-रात अमीर भी होना चाह रहा है, पैसा भी कमाना चाहता है और पॉपुलर भी होना चाह रहा है परंतु हम इस बात के लिए बिल्कुल अफसोस करते हैं लेकिन अपनी संस्कृृति की धज्जियां उड़ा के संस्कृति को गिराकर नहीं। अपनी संस्कृति को धूल में मिलाकर नहीं। कम से कम ऐसा नहीं क्योंकि हम जो कर रहे हैं वह आने वाली जनरेशन पर हमारे युवा पीढ़ी पर युवा पीढ़ी से भी बाद में हमारी अपकमिंग जेनरेशन से उन पर हम क्या संदेश दे रहे हैं। उनकी क्या आइकोन्स बना रहे हैं उनको क्या मैसेज देना चाहते हैं उनका क्या फ्यूचर बनाना चाहते हैं। सरकी चुनरिया करके हम लड़कियों को क्या दिखाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पहले बादशाह जिस तरह से घोड़ी बनाना चाह रहा है। लड़कियों को क्या दिखाना चाहते हैं और उसका कॉन्सेप्ट क्या है। घटिया भाषा और घटिया गाना गाकर खुद को हरियाणा का बेटा कहना। उन्होंने कहा कि हरियाणा से बेटी बचाओ शुरु हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग के जरिए से हर राज्य की महिला योग से आवाहन किया कि इस तरह जो बेटियों के लिए सोचते हैं। उनके शो न होने दें। उन्होंने कहा कि बादशाह के गाने में खलबली मची और उसका शो नहीं होने दिया गया। हाल ही में रिलीज हुए गाने सरकी चुनर को लेकर बोलते हुए कहा कि परसो यह गाना रिलीज हुआ और इसमें एक्टर संजय दत्त और नोरा फतेही गाने हैं कुछ घटियापन बचा था। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके कोई भी फिल्म अप्रूव होती है।
सेंसर बोर्ड से होती है। इस बार संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना पास करने के लिए सेंसर बोर्ड में कौन बैठा था। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड बैठा होगा। उन्होंने कहा कि क्या यह भारत की परंपरा है। उन्होंने कहा कि इस गाने का गीतकार ऑस्कर विनर है। इस गाने के पीछे कौन है। ऑस्कर वालों की ऐसी सोच क्यों शेयर करें।