Punjab Govt AD
HomeNationalमहिला ने सड़क के बीच खुद को लगाई आग, मची अफरा-तफरी, देखें...

महिला ने सड़क के बीच खुद को लगाई आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः यहां से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के बीच चौराहे पर एक महिला ने अपने आपको आग लगा ली। महिला को लपटों से घिरा देख लोग भी हैरान हो गए और अफरा-तफरी मच गई।

घटना शहर के सूरजपोल चौराहे पर रात करीब 9:30 बजे की है। महिला को गंभीर हालत में महाराणा भूपाल सिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सूरजपोल थाना अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि महिला सूरजपोल क्षेत्र में रहती है। उसकी पहचान भावना यादव के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। आग की लपटों से घिरी महिला बीच सड़क पर करीब 3 मिनट इधर-उधर भागती रही। इस हादसे में महिला 50 प्रतिशत तक झुलस गई और उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने सुसाइड की कोशिश की है। हालांकि अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है। राजकुमार तंबोली ने बताया कि आग लगाने से पहले महिला का किसी व्यक्ति से झगड़ा हो रहा था। दोनों आपस में कौन थे ये नहीं पता चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पास की दुकान से ही माचिस मांगी और खुद को आग लगा ली।

कुछ देर बार युवती आग की लपटों में घिरी दिखी और इधर उधर भागती दिखाई दी। इस दौरान काफी चींख पुकार मच गई और लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -