HomePunjabLudhianaPunjab News: Overspeed के चालान को लेकर महिला ने उठाए सवाल, पुलिस...

Punjab News: Overspeed के चालान को लेकर महिला ने उठाए सवाल, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक महिला ने चालान काटने को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रुचि शर्मा नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर कहा कि पुलिसकर्मियों ने ओवरस्पीड का झूठा डर दिखाकर उनसे 1000 रुपए ले लिए। महिला का दावा है कि उनकी गाड़ी की हालत ऐसी ही नहीं है कि वह 100 की रफ्तार पकड़ सके, फिर भी पुलिस ने उन्हें ओवरस्पीड का चालान भरने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी इस पर संज्ञान लें। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जानकारी मुताबिक, जम्मू की रहने वाली है शनिवार (11 अप्रैल) को शादी में शामिल होने के लिए लुधियाना आई थी। लाडोवाल टोल प्लाजा के करीब मल्होत्रा रिसोर्ट के पास पुलिस ने उन्हें रोका था। रुचि शर्मा ने करीब 1 मिनट 37 सेकंड के वीडियो में कहा कि जैसे ही उन्होंने लुधियाना में एंटर किया, पुलिस ने उनकी वैगनआर गाड़ी को रुकवा लिया। उनकी गाड़ी 100 की स्पीड पर जा ही नहीं सकती। अगर वह कोशिश भी करें तो गाड़ी वाइब्रेट और बबलिंग करने लगती है।

महिला ने कहा कि हमारी स्पीड हमेशा 70 से 80 के बीच रहती है लेकिन पुलिस ने हमें रोककर कहा कि आपकी गाड़ी ओवरस्पीड है। यहां नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने चेहरे पूरी तरह ढक रखे थे। हमें ये ट्रैप ही लगा। पुलिस वालों ने कहा अगर अभी कैश दोगे तो 1000 लगेंगे, वरना ऑनलाइन चालान काटेंगे तो 3000 रुपए भरने पड़ेंगे। जब पति और ससुर बात करने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिसकर्मी बार-बार जल्दी करो जल्दी करो कहकर ऑनलाइन चालान की धमकी दे रहे थे। लास्ट में मामला रफा-दफा करने के लिए 1000 रुपए ले लिए गए।

रुचि शर्मा ने इस घटना को ट्रैप (जाल) करार दिया है। वीडियो के लास्ट में महिला ने लुधियाना पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इस मामले पर संज्ञान लिया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को इस तरह बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

इस वीडियो को अब तक 3.16 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं 9,981 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर 59 कमेंट आए हैं, जबकि 171 लोगों ने इसे रीशेयर किया। कमेंट में लोग इसे गलत बता रहे हैं और ऐस कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस का कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस इसमें क्या एक्शन लेती है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -