Punjab Govt AD
HomeNationalMedical School के बगीचे से महिला का शव बरामद

Medical School के बगीचे से महिला का शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दानापुरः अपराधियों द्वारा चाकू से गोदकर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। शाहपुर मिडिल स्कूल के पास बगीचे में खून से लथपथ शव मिला है। डेड बॉडी पर चाकू के निशान मिले हैं। मृतका गुड़िया देवी (35) दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी।

जानकारी देते हुए पति धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुड़िया बुधवार को घर के पास ही दिवाकर सिंह के यहां काम करने गई थी। दिवाकर सिंह के मोबाइल पर किसी का फोन आया था कि डिफेंस कॉलोनी में आर्मी डॉक्टर के यहां काम करना है, उसे भेज दीजिए। जिसके बाद मेरी पत्नी उसी का मोबाइल लेकर वहां से शाम करीब 6:30 बजे निकली थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ।

मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल भी मिला है। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और FSL टीम को बुलाया गया है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -