ऊना/ सुशील पंडित : थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव खानपुर में तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी जिस से महिला घायल हो गई जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमारी पत्नी राकेश कुमार निवासी खानपुर ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जब इसकी सास खानपुर में सडक पार कर रही थी।
तो गांव नंगड़ा की तरफ से एक मोटर साईकिल बडी तेज रफतार से आई व इसकी सास को टक्कर मार दी जिससे इसकी सास सडक पर गिर गई । जिसे घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 281,125Aभा0न0स0 व 184,187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
