Punjab Govt AD
HomePunjabPhagwaraPunjab News: शादी समारोह दौरान Marvel Resort से महिला लापता, देखें वीडियो

Punjab News: शादी समारोह दौरान Marvel Resort से महिला लापता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः अभी एक दिन पहले ही फगवाड़ा के एक मैरिज पैलेस से लाखों रुपए और लाखों का सोना लेकर एक अज्ञात व्यक्ति फरार हुआ था। अब बीती रात शादी समारोह के दौरान बंगा रोड पर्यटन स्थित मैरिज पैलेस के बाहर से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई।

महिला के पति बंटी शर्मा वासी मेहली गेट ने बताया कि बंगा रोड स्थित मार्वल रिसोर्ट में वह अपनी भतीजी की शादी में अपनी पत्नी रीना (36) के साथ गए थे। उनकी शादी को 18 साल हो गए हैं और उनका एक बेटा भी है। देर रात उनकी पत्नी रीना ने अपनी तबीयत खराब होने के बारे में उन्हें बताया कि उसे उल्टी की शिकायत हो रही है जिस कारण वह पैलेस से बाहर जा रही है, परंतु काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो वह उसे ढूंढने बाहर गए तो वह उन्हें कहीं दिखाई नहीं दी।

देर रात तक जब उसके बारे में पता नहीं चला तो उन्होंने मेहली चौकी में अपनी पत्नी के बारे में शिकायत दर्ज करवाई।वहीं महिला के भाई ने कहा कि उनकी बहन घर में अच्छे से रह रही थी और उसका घर में किसी तरह का कोई झगड़ा भी नहीं था। उन्होंने मांग की कि उसकी बहन को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

इस बारे में जब मेहली चौकी इंचार्ज जसकरण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी चेक कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -