Punjab Govt
HomeHaryanaबस से उतरते समय नीचे गिरी महिला, मौत

बस से उतरते समय नीचे गिरी महिला, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोहाना :  गांव पारता की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बस से उतरते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग महिला फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से अपने गांव ठरवा आ रही थी। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजा देवी प्राइवेट बस में बैठकर भिरड़ाना से पारता अपने गांव लौट रही थी। बस जब दशमेश नगर ठरवा पुली के पास पहुंची तो ड्राइवर ने बस धीरे नहीं की। बुजुर्ग महिला चलती बस से उतर गई और नीचे जा गिरी।

इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं। बस की सवारियों ने ही उसे टोहाना के अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज किया है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -