लुधियाना: केंद्री स्वामी के पास एक बड़ा हादसा होते उस समय टल गया, जब गाड़ी पलट गई और कार चालक महिला बाल बाल बची। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपनी कार को घर के बाहर डिवाइडर पर पीछे कर रही थीं। गाड़ी पलटने की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला चालक के अनुसार गाड़ी को पीछे करते समय अचानक टायर के नीचे पत्थर आ गया।
इसी दौरान ब्रेक फंस जाने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में गाड़ी जहां क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पास में खड़े एक घर को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला की मदद की और गाड़ी को सीधा कराया।