ऊना/ सुशील पंडित : बसाल के बाबा रुद्रानंद गेट पर एक बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नंद लाल पुत्र जुल्फी राम वासी अप्पर बसाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार को गणपति फिलिंग स्टेशन के पास वह खड़ा था और उसकी माता ज्ञानो देवी सड़क पार कर घर की ओर जा रही थी। तभी बाबा रुद्रानंद गेट की ओर से आई एक तेज सवार बाइक ज्ञानो देवी से टकरा गई। घायल अवस्था में उन्हें ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने नंद लाल की शिकायत पर बाइक सवार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान लोअर बसाल वासी रोहित पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले ने जांच शुरू कर दी है।
बसाल में बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -