Punjab Govt AD
HomeSportsENG vs IND Test: क्या मैनचेस्टर टेस्ट में बैटिंग करेंगे Rishabh Pant,...

ENG vs IND Test: क्या मैनचेस्टर टेस्ट में बैटिंग करेंगे Rishabh Pant, BCCI ने खुद दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच इन दिनों मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच के बीच ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनके पैर में चोट लग गई, लेकिन इसके बाद भी वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में बैटिंग करेंगे। इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई के द्वारा दी गई है हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि ऋषभ अब इस मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।

एक्स पर किया पोस्ट

बीसीसीआई ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि – ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह अब इस टेस्ट मैच में आगे की विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दे दी गई है हालांकि चोट के बाद भी ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम के साथ मौजूद हैं और जरुरत पड़ने पर वह बैटिंग के लिए मौजूद ही रहेंगे।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन यानी की 23 जुलाई को बैटिंग के दौरान चोट लग गई थी। ये चोट पंत तो उस समय लगी जब वो पारी के 68वें तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खोलने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गेंद उनके दाएं पैर के अंगूठे पर जाकर लग गई ऐसे में उनका वो पार्ट काफी सूज गया। फिजियो ने उनका इलाज भी किया लेकिन वो खड़े होने की हालत में नहीं थे। उनको एंबुलेंस के जरिए मैदान के जरिए बाहर ले जाया गया था। पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हटे हुए हैं।

ऋषभ पंत की जगह कौन लेगा स्क्वॉड में एंट्री

स्कैन रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत का पैर फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में उनको 6 हफ्ते के लिए क्रिकेटिंग एक्शन से दूर रहने के लिए ही कहा गया है। वैसे भी भारतीय टीम पहले से ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंजरी की समस्या से जूझ रही है। ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण आखिरी दो मैचों से पहले ही बाहर हो गए हैं।

तेज गेंदबाजों की यदि बात करें तो अर्शदीप सिंह के बाएं हाथ में चोट लगी है और आकाश द्वीप ग्रोइन इंजरी के चलते मैनचेस्टर टेस्ट मैच में चयन के लिए अब उपलब्ध ही नहीं हैं। भारतीय चयन समिति ने पांचवें टेस्ट के लिए अभी तक ऋषभ पंत के रिप्लेटमेंट का ऐलान नहीं किया गया है हालांकि ईशान किशन और एन.जगदीशन इस रेस में आगे बताए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -