Punjab Govt
HomeNationalपत्नी ने पति को कुत्ते से कटवाया, Jewellery पहनने को लेकर छिड़ा...

पत्नी ने पति को कुत्ते से कटवाया, Jewellery पहनने को लेकर छिड़ा था विवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झारखंडः एक अजीब सा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को कुत्ते से कटवा डाला। जानकारी अनुसार हजारीबाग में त्रिवेणी सैनिक कोल माइंस में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत रोहित जैन ने 8 नवंबर को कुछ मेहमानों से मिलने पत्नी के मायके पहुंचे थे और वहीं रात रुके। अगले दिन सुबह नाश्ते के दौरान एक सामान्य सी सलाह को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। रोहित ने रूपा को सोने के जेवर की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने की सलाह दी थी, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

रोहित ने बताया कि बहस के दौरान अचानक रूपा ने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते को हमला करने के लिए उकसाया। जिसके बाद कुत्ता उन पर झपट पड़ा और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घर में मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते से छुड़ाया। तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, रोहित के शरीर पर कई गहरे घाव मिले हैं। घटना के बाद रूपा और उसके परिवार की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर मामले को संज्ञान में ले लिया है।

थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने पुष्टि की है कि रोहित जैन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी अनुसार दोनों का विवाह इसी वर्ष 24 जनवरी को हुआ था। दोनों के बीच शुरुआत से ही दांपत्य जीवन में खटपट हो रही थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -