HomeBreaking Newsठंड में चाय मांगने पर पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम

ठंड में चाय मांगने पर पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः बड़ौत के बड़ौली रोड गली नंबर छह में रहने वाले एक युवक को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ा। चाय मांगने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घौंप दी और सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से घर से फरार हो गई। युवक को सीएचसी से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ौली रोड निवासी युवक अंकित पुत्र स्वर्गीय जगमेहर की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी।

बुधवार को जब युवक ने अपनी पत्नी से चाय मांगी, तो पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे के अंदर चली गई। थोड़ी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में कैंची घौंपी गई। इससे अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर युवक की भाभी व बच्चे उधर दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से युवक की पत्नी घर से फरार हो गई।

पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति व पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती है, तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने युवक समेत उसके भाई व भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी, फिलहाल युवक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -